
'नया सवेरा' कार्यक्रम में बोले LG मनोज सिन्हा- विकास पर है जोर, अगले तीन सालों में जम्मू कश्मीर में शुरू हो जाएगी मेट्रो
Zee News
एक सवाल का जवाब देते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि मुझे लगता है कि यहां सबसे बड़ी दिक्कत जो मुझे समझ आ रही थी, वो ये थी कि आम आदमी के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध नहीं था. वो अपनी बात कहां कहे, ये सामान्य रूप से सबसे बड़ी परेशानी थी. जितने हमारे अधिकारी हैं, वो लोगों से मिले और उनकी समस्याएं दूर करें.
जम्मू: जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म होने के बाद वादी में किस तरह हालात बदल रहे हैं? नए निजाम की दस्तक से हौसलों ने किस तरह उड़ान भरी है? जी सलाम के खास प्रोग्राम "नया सवेरा" #NayaSavera के मंच से जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा के साथ जी सलाम के एडिटर दिलीप तिवारी ने खास बात चीत की. पढ़ें उनका पूरा इंटरव्यू. ये जो 8 महीने का सफर रहा है. जो बदलाव की बयार लाने की मंशा थी, केंद्र सरकार की, आप उसे कैसे देखते हैं?More Related News
