
'नमाज कक्ष' पर झारखंड विधानसभा में गतिरोध जारी, BJP ने हनुमान चालीसा का पाठ कर फिर जताया विरोध
Zee News
झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा अलॉट करने को लेकर मॉनसून सत्र के तीसरे दिन भी हंगामा देखने को मिला. बीजेपी विधायकों ने सदन के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कर अपना विरोध जताया.
Ranchi: झारखंड विधानसभा भवन में नमाज अदा करने के लिए स्पीकर के आदेश से कमरा नंबर TW-348 आवंटित करने के फैसले पर गतिरोध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. बीजेपी इसे मुद्दा बनाकर सड़क से सदन तक विरोध कर रही है. सोमवार को जहां सदन के बाहर बीजेपी ने भजन-कीर्तन कर नाराजगी जाहिर की, तो मंगलवार को सदन के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कर अपना विरोध जताया. : विधानसभा में नमाज कक्ष पर बवाल... BJP विधायकों ने हनुमान चालीसा पढ़कर किया विरोध झारखण्ड में तुष्टिकरण की राजनीति कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सरकार के खिलाफ 8 सितंबर को भाजपा के हज़ारों कार्यकर्ताओं और झारखण्ड की जनता के द्वारा होगा विधानसभा का घेराव. सदन के अंदर भी हंगामा वहीं विधानसभा में मॉनसूत्र सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही पर भी इस हंगामे का असर पड़ा. सदन में मंगलवार को भी विपक्ष का हंगामा देखने को मिला. सदन में आते ही बीजेपी विधायकों ने जय श्रीराम के नारा लगाना शुरू कर दिया. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने सख्त नाराजगी जतायी. — Deepak Prakash (@dprakashbjp)More Related News
