
नफ्ताली बेनेट बने इजराइल के नए पीएम, नेतन्याहू के 12 साल के शासन का अंत
Zee News
दक्षिणपंथी यामिना (यूनाइटेड राइट) पार्टी के नेता नफ्ताली बेनेट ने रविवार रात को इजरायल (Israel) के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली.
यरुशलम: दक्षिणपंथी यामिना (यूनाइटेड राइट) पार्टी के नेता नफ्ताली बेनेट ने रविवार रात को इजरायल (Israel) के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली. इसी के साथ बेंजामिन नेतन्याहू का बीते 12 साल से चला आ रहा शासन खत्म हो गया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक नई गठबंधन सरकार, जिसका नेतृत्व बेनेट और मध्यमार्गी येश अतीद (फ्यूचर) पार्टी के नेता यायर लैपिड कर रहे हैं, को संसद या केसेट के ज़रिए विश्वास मत में अनुमोदित किया गया था. इससे पहले संसद में हुए विश्वास मत में 120 सदस्यीय सदन के 60 सांसदों ने नई सरकार की हिमायत में वोटिंग की जबकि 59 ने इसके खिलाफ वोट डाले.More Related News
