
नफ्ताली बेनेट ने कहा-टैंकर हमले के लिए ईरान को ‘अपने तरीके’ से जवाब देगा इजराइल
Zee News
वाणज्यिक जहाजों पर हमलों में विराम के कुछ वर्षों बाद यह पहला घातक हमला है. इसे परमाणु समझौते को लेकर ईरान के साथ तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.
यरुशलमः ओमान के पास समुद्र में अमेरिका-बिटेन और इजराइली कारोबारी के संयुक्त उद्यम से चलने वाले तेल टैंकर पर गुजिश्ता दिनों हुए हमले में ईरान अब फंसता नजर आ रहा है. इजरायल के बाद अब ब्रिटेन ने भी ईरान को इस हमले का जिम्मेदार बताकर इसके नतीजे भुगतने की धमकी दी है. इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने इतवार को ईरान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उसने ‘गंभीर भूल’ की है. हालांकि, ईरान ने इस हमले से इनकार किया है. इस हमले में चालक दल के दो सदस्य मारे गये थे. ईरान ने जुमेरात की रात तेल टैंकर मर्सर स्ट्रीट पर हुए हमले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है लेकिन बेनेट ने परोक्ष रुप से ईरान को धमकी दी है. इस क्षेत्र में वाणज्यिक जहाजों पर हमलों में विराम के कुछ वर्षों बाद यह पहला घातक हमला है. इसे परमाणु समझौते को लेकर ईरान के साथ तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. हमें पता है, ईरान को किस तरह जवाब देना है हालांकि, इजराइल ने आरोप लगाया है कि ईरान ने यह हमला किया है. बेनेट ने मंत्रिमंडल की साप्ताहिक बैठक में कहा, ‘‘ईरान ने यह कायराना हरकत की है और अब अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहा है. वे इससे इनकार कर रहे हैं। अब मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि ईरान ने ही जहाज पर हमला किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘खुफिया एजेंसियों को ईरान की संलिप्तता के सबूत मिले हैं और हमें उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ईरानी शासन को स्पष्ट तौर पर बताएगा कि उसने गंभीर भूल की है. किसी भी स्थिति में हमें पता है कि ईरान को किस तरह जवाब देना है.More Related News
