)
नफे सिंह राठी की हत्या में पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज, हमलावरों ने धमकी दी- 'तुझे जिंदा छोड़ रहे हैं, जाकर उनके घर बता दे...'
Zee News
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की रविवार को हरियाणा के झज्जर जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन रमेश राठी, कर्मवीर राठी, कमल राठी, शतीश राठी, गौरव, राहुल व पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है. नफे सिंह राठी के भांजे संजय के बयान पर केस दर्ज किया गया है.
नई दिल्लीः इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की रविवार को हरियाणा के झज्जर जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन रमेश राठी, कर्मवीर राठी, कमल राठी, शतीश राठी, गौरव, राहुल व पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है. नफे सिंह राठी के भांजे संजय के बयान पर केस दर्ज किया गया है.
