
नकली पुलिस अधिकारी बनकर फिल्मी स्टाइल में करता था लूटपाट, गिरफ्तारी के बाद खोला राज
Zee News
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के अंबेवाली निवासी निसार मिश्किन सैय्यद, और देवबंद के निवासियों इकबाल, सलमान अली और शब्बीर अली के रूप में हुई है.
नई दिल्ली: नकली पुलिसकर्मी बनकर वरिष्ठ नागरिकों के कीमती सामान चुराने के आरोप में सराय काले खां इलाके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि उनके पास से उत्तर प्रदेश पुलिस, बिहार पुलिस और भारतीय सेना के बैज वाली तीन टोपी बरामद हुई हैं.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के अंबेवाली निवासी निसार मिश्किन सैय्यद (38) और देवबंद के निवासियों इकबाल (27), सलमान अली (27) और शब्बीर अली (20) के रूप में हुई है.
More Related News
