
नए साल 2022 में आएंगी कौन सी आपदाएं और क्या होगा? जानें 16वीं सदी के ज्योतिषी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां
Zee News
आइये जानते हैं कि 16वीं सदी के ज्योतिषी नास्त्रेदमसने भविष्य को लेकर क्या कहा है. कहा जाता है कि नास्त्रेदमस ने 1555 में प्रकाशित अपनी प्रसिद्ध पुस्तक 'लेस प्रोफेटीज' में और 942 काव्यात्मक चौपाइयों के जरिए भविष्यवाणी की थी.
नई दिल्ली: 2022 में क्या होने वाला है? देश-दुनिया का हर शख्य भविष्य में झांकना चाहता है. तो आइये जानते हैं कि 16वीं सदी के ज्योतिषी नास्त्रेदमसने भविष्य को लेकर क्या कहा है. कहा जाता है कि नास्त्रेदमस ने 1555 में प्रकाशित अपनी प्रसिद्ध पुस्तक 'लेस प्रोफेटीज' में और 942 काव्यात्मक चौपाइयों के जरिए भविष्यवाणी की थी.
फ्रांसीसी ज्योतिषी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों के अनुसार, दुनिया एक क्षुद्रग्रह के टकराने, बाढ़ और सूखे से पीड़ित होगी. महंगाई इतनी बढ़ेगी कि भविष्य में बड़े पैमाने पर लोग भुखमरी के शिकार होंगे. माना जाता है कि नास्त्रेदमस ने ग्लोबल वार्मिंग और क्षुद्रग्रहों और यहां तक कि एआई तकनीक के उदय से होने वाली तबाही को भी सैकड़ों साल पहले बता दिया है. 'कयामत के भविष्यवक्ता' के रूप में वर्णित, फ्रांसीसी ज्योतिषी और चिकित्सक बाइबिल के ग्रंथों और प्लेग के अपने स्वयं के अनुभवों से प्रेरित थे, उनकी भविष्यवाणियों में अकाल और दुःख की बातें की गई हैं. नास्त्रेदमस की पुस्तक प्रकाशित होने के 400 से अधिक वर्षों के बाद, उनका काम लोकप्रिय हुआ है. आइये उनकी कुछ भविष्यवाणियों के बारे में जानते हैं.
