नए साल 2022 की शुरुआत: जनवरी में इन 16 दिन बैंक रहेंगे बंद
News 24
आज से नया साल शुरू हो गया हैं, जिसके बाद एक जनवरी से कई नियम बदल जाएंगे। इसका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ना तय है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने साल के पहले महीने यानी जनवरी 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।
नई दिल्ली: आज से नया साल शुरू हो गया हैं, जिसके बाद एक जनवरी से कई नियम बदल जाएंगे। इसका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ना तय है। एक जनवरी से बैंकों के काम में भी कई बदलाव देखे जाएंगे। इसी में कुछ वे दिन भी होंगे, जब बैंक बंद रहेंगे और आपका काम नहीं होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने साल के पहले महीने यानी जनवरी 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, जनवरी 2022 में देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल मिलाकर बैंक 16 दिन बंद रहेंगे। ऐसे में जनवरी महीने में बैंकों का कामकाज निपटाने के लिए घर से निकलने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखकर निकले वर्ना आपको दिक्कत हो सकती है।रिजर्व बैंक की लिस्ट के मुताबिक, जनवरी में वीकेंड की छुट्टियों के अलावा भी बैंक 9 दिन बंद रहेंगे। इनमें कुछ छुट्टियां पूरे देश के लिए हैं तो कुछ छुट्टियां स्थानीय हैं। मजेदार बात यह है कि जनवरी और नए साल की शुरुआत ही छुट्टियों से हो रही है। नए साल के पहले दोनों दिन बैंक पूरे देश में बंद रहने वाले हैं।जनवरी महीने में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट1 जनवरी: पूरे देश में नए साल की छुट्टी2 जनवरी: रविवार4 जनवरी: लुसूंग के चलते सिक्किम में बंद रहेंगे बैंक8 जनवरी: दूसरा शनिवार9 जनवरी: रविवार11 जनवरी: मिशनरी डे (...