
नए कश्मीर के प्लान से बौखलाया Pakistan, लद्दाख में रक्षा मंत्री Rajnath Singh की दुश्मनों को बड़ी चेतावनी
Zee News
जम्मू-कश्मीर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की एक बैठक ने पाकिस्तान को पूरी तरह से हिला कर रख दिया है और आतंकी इतने सक्रिय हो गए कि वो एक के बाद एक अपने आधुनिक हथियारों से भारत को निशाना बना रहे हैं.
नई दिल्ली: जब से नए कश्मीर का प्लान (New Plan for Kashmir) बना है, आतंकी परेशान हो गए. जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सर्वदलीय बैठक की और कश्मीर के विकास का रोड मैप बनाने की तैयारी की. पाकिस्तान बौखला गया है और आतंकी घबरा गए है. एक के बाद एक कई बार हमले कर चुके हैं. सीआईडी इंस्पेक्टर डार की हत्या हो या सीआरपीएफ काफिले पर गोलीबारी हो. आतंकी हमले लगातार जारी हैं. जम्मू में एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक भी इसी बौखलाहट को दिखाता है और आज अवंतीपुरा में पूर्व SPO की हत्या भी पाकिस्तान की ही साजिश है.More Related News
