
नई सुविधाओं के साथ 8 सितंबर को सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
Zee News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर को नई सार्वजनिक सुविधाओं के साथ नवीनीकृत सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन करेंगे, जो इसे सभी के लिए सुरक्षित और अधिक सुलभ बना देगा.
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर को नई सार्वजनिक सुविधाओं के साथ नवीनीकृत सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन करेंगे, जो इसे सभी के लिए सुरक्षित और अधिक सुलभ बना देगा.
74 ऐतिहासिक लाइट पोल को दोबारा लगाया गया सेंट्रल विस्टा एवेन्यू नवीनीकरण परियोजना ने विरासत मूल्य वाले तत्वों को बहाल करते हुए एवेन्यू का आधुनिकीकरण किया. शहरी मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 74 ऐतिहासिक लाइट पोल और सभी चेन लिंक को साइट पर बहाल, अपग्रेड और पुन: स्थापित किया गया है.
More Related News
