
नई संसद के उद्धाटन पर रार, NDA ने कहा-लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान कर रहा विपक्ष
Zee News
सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल 14 दलों के नेताओं ने एक बयान में, विपक्षी दलों से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया और कहा कि यदि वे (विपक्षी दल) अपने रुख पर कायम रहते हैं तो भारत के लोग ‘हमारे लोकतंत्र और उसके चुने हुए प्रतिनिधियों के अपमान को’ माफ नहीं करेंगे.
नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने नये संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने के विपक्षी दलों के फैसले की आलोचना करते हुए बुधवार को उनके रुख को देश के लोकतांत्रिक लोकाचार और संवैधानिक मूल्यों का घोर अपमान करार दिया. सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल 14 दलों के नेताओं ने एक बयान में, विपक्षी दलों से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया और कहा कि यदि वे (विपक्षी दल) अपने रुख पर कायम रहते हैं तो भारत के लोग ‘हमारे लोकतंत्र और उसके चुने हुए प्रतिनिधियों के अपमान को’ माफ नहीं करेंगे.
