नई महिंद्रा XUV700 के महंगे वेरिएंट भारत में लॉन्च, 7 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग
NDTV India
महिंद्रा XUV700 के AX7 ऑटोमैटिक वेरिएंट के साथ अलग से लग्ज़री पैक दिया गया है जिसकी कीमत रु 1.80 लाख है. जानें किन फीचर्स से लैस है नई XUV700?
महिंद्रा ने बिल्कुल नई XUV700 के महंगे वेरिएंट भारतीय बाज़ार में आखिरकार लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने पहले एसयूवी के एमएक्स पेट्रोल और डीज़ल के अलावा AX3 पेट्रोल और डीज़ल मॉडल लॉन्च किए थे. अब कंपनी ने AX5 पेट्रोल और डीज़ल के साथ टॉप मॉडल AX7 पेट्रोल और डीज़ल वेरिएंट लॉन्च कर दिए हैं. XUV700 के पेट्रोल मॉडल की शुरुआती कीमत रु 14.99 लाख रुपए है जो रु 16.59 लाख तक जाती है, वहीं डीज़ल मॉडल की कीमत रु 15.59 लाख से शुरू होकर रु 17.19 लाख तक जाती है. AX7 की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत रु 17.59 लाख है जो रु 19.19 लाख तक जाती है, वहीं इसके डीज़ल वेरिएंट के दाम रु 19.79 लाख तक जाते हैं. महिंद्रा XUV700 कीमतें पेट्रोल डीज़ल महिंद्रा XUV700 MX ₹ 11.99 lakh ₹ 12.49 lakh महिंद्रा XUV700 AX3 MT ₹ 13.99 lakh ₹ 14.59 lakh महिंद्रा XUV700 AX3 AT ₹ 15.59 lakh ₹ 16.19 lakh महिंद्रा XUV700 AX5 MT ₹ 14. 99 lakh ₹ 16.59 lakh महिंद्रा XUV700 AX5 AT ₹ 15.99 lakh ₹ 17.19 lakh महिंद्रा XUV700 AX7 MT ₹ 17.59 lakh ₹ 18.19 lakh महिंद्रा XUV700 AX7 AT ₹ 19.19 lakh ₹ 19.79 lakh महिंद्रा XUV700 AX7 AT (O) ₹ 20.99 lakh ₹ 21.59 lakh महिंद्रा XUV700 AX7 AT AWD NA ₹ 21.09 lakh कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी ऑनलाइन बिक्री भी शुरू की है जिसमें ऐड टू कार्ट के अंतर्गत एसयूवी का वेरिएंट और डीलर की जानकारी बुकिंग के पहले ही चुन सकते हैं. बता दें कि 7 अक्टूबर 2021 से कंपनी एक्सयूवी700 की बुकिंग शुरू करेगी और 10 अक्टूबर से ग्राहकों को कार सौंपी जाने लगेगी. 5 और 7-सीटर व्यवस्था में पेश की गई इस एसयूवी में दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक रु 25,000 टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं.