
नई पीढ़ी की मारुति सुजुकी ऑल्टो भारत में जल्द होगी लॉन्च, पहली बार बिना ढके आई नज़र
NDTV India
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई ऑल्टो को अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की संभावना है.
मारुति सुजुकी पिछले कुछ समय से अपनी एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो के नई पीढ़ी के मॉडल का परीक्षण कर रही है. अब इस कार की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें हैचबैक के डिज़ाइन और दो बाहरी रंग विकल्पों का खुलासा किया गया है. हैचबैक कथित तौर पर एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान देखी गई थी, जिसमें कहा गया है कि मारुति अपनी नई एंट्री लेवल हैचबैक को जल्द ही टीज़ करना शुरू कर सकती है. रिपोर्ट्स से पता चलता है कि नया मॉडल अगले महीने भारत में लॉन्च हो सकता है और कार निर्माता इसके K10 मॉडल को फिर से पेश कर सकता है जिसे 2020 में बंद कर दिया था ऐसी भी संभावनाएं भी हैं.
More Related News













