
नई नवेली दुल्हन ने रात में दूल्हे के साथ किया ऐसा काम, सदमे में परिवार
Zee News
Bride Viral News: दूल्हे के परिवार का कहना है कि दुल्हन की वजह से उनके परिवार की पूरे समाज में बदनामी हो गई है. उन्हें बिल्कुल भी ये अंदाजा नहीं था कि दुल्हन ऐसा भी कर सकती है.
रोहतक: शादी (Wedding) एक पवित्र बंधन होता है. हिंदू धर्म में तो इसे जन्मों-जन्मों का रिश्ता माना जाता है. लेकिन कुछ लोग शादी की आड़ में लूटपाट (Luteri Dulhan) करते हैं. इसके लिए कई गिरोह एक्टिव हैं. ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला हरियाणा (Haryana) के रोहतक (Rohtak) से सामने (Viral News) आया है.
न्यूज़ 18 में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहतक में रहने वाले एक दूल्हे ने दो महीने पहले छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Bride) की एक लड़की से शादी की थी. लेकिन शादी के नाम उसे धोखा मिला. पीड़ित परिवार अब अपनी गलती पर पछता रहा है. कल तक जिस घर में दुल्हन के आने से खुशी छाई हुई थी, वहां आज सन्नाटा पसरा हुआ है.
