नई जनरेशन लैंड रोवर रेंज रोवर एसवी की बुकिंग भारत में शुरू हुई
NDTV India
रेंज रोवर एसवी पहली बार पांच सीटों वाले लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल सहित स्टैंडर्ड और लॉन्ग व्हीलबेस दोनों रुप में उपलब्ध होगी.
लैंड रोवर इंडिया ने देश में रेंज रोवर एसवी के लिए प्री-बुकिंग लेना शुरू कर दिया है. SV वेरिएंट को कंपनी के स्पेशल व्हीकल ऑपरेशंस डिवीजन द्वारा कमीशन किया गया है. नई फ्लैगशिप पेशकश पर विशेष डिजाइन थीम और सामग्री विकल्प मिल रहे हैं. नई रेंज रोवर एसवी में एक अलग बम्पर, नई पांच-बार ग्रिल, खास किस्म की लकड़ी और चमकदार प्लेटेड मेटल्स सहित कई अलग चीज़ें मिलती हैं. इसके अलावा, एसवीओ निर्मित रेंज रोवर एसवी मॉडल 13.1 इंच की रियर सीट एंटरटेनमेंट स्क्रीन के साथ उपलब्ध हैं, जो कि रेंज रोवर में देखी गई अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीन है.
More Related News