
नंदन नीलेकणि ने ट्वीट का दिया जवाब, इनकम टैक्स की नई साइट में गड़बड़ियों पर भड़की थीं वित्त मंत्री
NDTV India
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे लेकर ट्वीट किया और नई वेबसाइट डेवलप करने वाली कंपनी इंफोसिस और उसके सह-संस्थापक नंदन निलेकणि को टैग भी किया. उन्होंने कहा कि कई यूजरों ने गड़बड़ियों की शिकायत की है. उम्मीद है कि टैक्सपेयरों के लिए दी जा रही सुविधाएं प्रभावित नहीं होंगी.
नई टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल में तकनीकी समस्याओं के बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ट्वीट का जवाब देते हुए इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी ने कहा कि उनकी कंपनी को "इन शुरुआती गड़बड़ियों पर पछतावा है" और सिस्टम कुछ दिनों में सामान्य हो जाएगा. नीलेकणि ने ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, "नया ई-फाइलिंग पोर्टल फाइलिंग प्रक्रिया को आसान करेगा और उपयोगकर्ता के अनुभव को बढ़ाएगा. निर्मला सीतारमण जी, हमने पहले दिन कुछ तकनीकी गड़बड़ियों को देखा है, और उन्हें ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं. इंफोसिस को इन शुरुआती गड़बड़ियों पर पछतावा है और उम्मीद है कि सिस्टम सप्ताह के अंदर सामान्य हो जाएगा.”More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












