)
ध्यान से देखिए! ये हैं डोडा में 5 जवानों की शहादत के गुनहगार, हर एक आतंकी की सूचना पर 5 लाख का इनाम
Zee News
जम्मू के डोडा इलाके में पिछले दिनों हुए आतंकी हमले में शामिल तीन दहशतगर्दों के स्केच जारी किए गए हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों के स्केच जारी कर कहा कि इनकी जानकारी देने वालों को 5-5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. इस आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हो गए थे.
नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डोडा हमले में शामिल तीन आतंकवादियों के शनिवार को स्केच जारी किए. उनके बारे में सूचना देने पर पांच-पांच लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की. डोडा आतंकी हमले में एक कैप्टन समेत चार सैनिक शहीद हो गए थे. जम्मू क्षेत्र स्थित डोडा में हाल के महीनों में कई आतंकी घटनाएं हुई हैं. J&K Police Distt Doda Release Sketches Of (03) Terrorists who are Moving In Doda and Involved in recent Terror Incident at Urar Bagi area Of Dessa Doda. J&K Police Announces cash Reward Rs 5 Lac for providing Information for each Terrorists.
