
धोनी के बाद कौन संभालेगा CSK की कमान, इस दिग्गज ने बताया खिलाड़ी का नाम
Zee News
वॉन ने कहा, धोनी तो बस दो-तीन साल और खेलेंगे. ऐसे में आपको ये सोचना शुरू करना चाहिए कि आगे टीम की कमान किस खिलाड़ी के हाथ में होगी.
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीमों में शुमार की जाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हालांकि पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा कह दिया है लेकिन IPL में धोनी अभी भी CSK की कमान संभाले हुए हैं. साथ ही फ्रेंचाइजी ने भी यह साफ कर दिया है कि धोनी अगले साल भी टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे. लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला इस बार कोई कमाल नहीं दिखा पा रहा है जिसके लिए जाने जाते हैं. ऐसे में धोनी को लेकर कुछ लोग सवाल भी खड़े रहे हैं. जिसके बाद एक सवाल और खड़ा होता है कि अगर धोनी टीम में नहीं होगे तो आखिर को टीम की जिम्मेदारी कौन संभालेगा. इस बेहद मुश्किल सवाल का जवाब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने दिया है.More Related News
