
धूमधाम से हुआ बप्पा का आगमन, यूं खुशहाल जीवन की राह दिखाते हैं विघ्नहर्ता श्री गणेश
Zee News
गणेश जी को मंगल मूर्ति इसलिए कहा जाता है, क्योंकि वो विघ्न हरते हैं. शुभ कार्य मुहूर्त देखकर किया जाता है जो नक्षत्रों की चाल से तय होता है. गणेश जी को सभी नक्षत्रों का देवता कहते हैं इसलिए शुभ कार्य का आरंभ गणेश जी की पूजा के साथ होता है.
नई दिल्ली: आत्महत्या का अर्थ होता है स्वयं की हत्या यानी अपने शरीर को नष्ट कर देना. लेकिन कई बार लोग जीते जीते अपनी आत्मा की भी हत्या कर देते हैं. जब वो दूसरों की गुलामी को स्वाकीर कर लेते हैं. कोई भी इंसान आत्महत्या तब करता है जब वो इच्छाओं के संसार में यहां वहां भागता हुआ थक जाता है और उसे उसकी मंजिल नहीं मिल पाती, लेकिन भगवान गणेश ने भगवान शिव और पार्वती की परिक्रमा करके बताया था कि आप जहां चाहें वहां खुद का नया संसार बसा सकते हैं. भगवान गणेश के लिए अपने माता-पिता की परिक्रमा करना ही संसार की परिक्रमा करने के बराबर था. इसलिये गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर बप्पा के आगमन पर आपको भगवान गणेश के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जो आपके बहुत काम आ सकती हैं. क्या आप जानते हैं कि भारत में लोग अपनी गाड़ियों में गणेश जी की मूर्ति क्यों लगाते हैं? घरों के प्रवेश द्वार पर गणेश जी क्यों विराजमान रहते हैं? और हम सब शुभ काम से पहले श्री श्री गणेशाय नमः क्यों लिखते हैं. हम आपके लिए भगवान गणेश की सम्पूर्ण गाइड लेकर आए हैं, जो आपके जीवन को बदल सकती है और आपको बुद्धिमान बना सकती है.More Related News
