
धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम का शादी में कट्टा तानने का वीडियो आया सामने, धमकाने और अभद्रता करने का भी है आरोप
Zee News
बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग का एक वीडियो सामने आया है. दलित युवक की बारात लेकर पहुंचे बाराती ने गंभीर आरोप लगाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर महिलाओं से अभद्रता और गाली गलौज करने का भी आरोप है.
नई दिल्लीः बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग का एक वीडियो सामने आया है. दलित युवक की बारात लेकर पहुंचे बाराती ने गंभीर आरोप लगाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर महिलाओं से अभद्रता और गाली गलौज करने का भी आरोप है. शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री के भाई, हाथ में तमंचा लेकर किया बवाल
शराब के नशे में कट्टा लहराने का आरोप मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश के छतरपुर के ग्राम गढ़ा में कल्लू अहिरवार की बेटी सीता के घर बारात में शालिग्राम गर्ग ने अभद्रता की. साथ ही शराब के नशे में कट्टा लहराया और अभद्रता की. एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह धीरेंद्र शास्त्री के भाई का है. — Zee News (@ZeeNews)
