
धार की घटना पर सियासत: विपक्ष ने बताया- तालिबानी सरकार, BJP का पलटवार- कांग्रेस कोरोना जैसी
Zee News
सरकार और प्रशासन की नाक के नीचे से कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. इतनी लचर कानून व्यवस्था राज्य में पहले कभी नहीं रही
भोपालः मध्य प्रदेश के धार जिले में प्रेमी जोड़े और गांव से भागने में उनकी मदद करने वाली नाबालिग बच्ची को अमानवीय सजा दी गई. उन्हें टायर और लकड़ी से बांधकर पीटा गया और उन्हें गानों पर नचवाया भी गया. पूरी घटना पर अब राजनीति भी गरमाई हुई है, कांग्रेस ने हमला बोलते हुए कहा कि BJP के संरक्षण में MP में तालिबानी सरकार चल रही है. वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पहले खुद के क्राइम कनेक्शन खत्म करे, फिर दूसरों को समझाए.
BJP के संरक्षण में चल रही तालिबानी सरकार धार की घटना पर कांग्रेस नेता अजय यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर MP सरकार की बैठक को अभी ठीक से दो दिन भी नहीं हुए और शहर में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं. यहां BJP के संरक्षण में ही तालिबानी सरकार चल रही है. विपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं बीतता, जब प्रदेश में आदिवासियों और महिलाओं पर दरिंदगी एवं अत्याचार की घटनाएं नहीं होते.
