
धारा 370 और 35A की बुनियाद में ही देश को बांटने की साजिश थी: रविंद्र रैना
Zee News
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में धारा 370 खत्म होने के बाद वादी में किस तरह हालात बदल रहे हैं? नए निजाम की दस्तक से हौसलों ने किस तरह उड़ान भरी है? जी सलाम के खास प्रोग्राम "नया सवेरा" #NayaSavera के मंच से उन जिम्मेदार हस्तियों ने बातें कीं जिनके कंधों पर सियासत के मुस्तकबिल की कमान है. इसी क्रम में जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र रैना ने अपनी बात रखी.
जम्मू: ज़ी सलाम के खास प्रोग्राम "नया सवेरा" में जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा है और एक देश में एक झंडा होता है. एक देश में एक कानून होता है. एक देश में एक प्रधान होता है. यहां जो अलग से झंडा लगाने, प्रधानमंत्री बनाने, अलग से कानून बनाने की कोशिश कर रहे हैं, वो नहीं चलेगा. उन्होंने कहा कि जब शुरू में आंदोलन हुआ तो लाशें गिरीं, लोगों ने तिरंगे झंडे उठाकर अपने सीनों से लगाकर कुर्बानियां दी हैं और सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि मुस्लिम, सिख ईसाइयों ने भी कुर्बानियां दीं.More Related News
