
धान खरीद घोटाले में सरकार की बड़ी कार्रवाई: सहकारिता विभाग के 5 अधिकारियों समेत 12 सस्पेंड
Zee News
2019-20 में लखीमपुर खीरी धान खरीद घोटाला में बड़ी कार्रवाई, पांच अधिकारियों समेत 12 कार्मिक निलंबित
लखनऊ: लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में साल 2019-20 में धान खरीद में हुए घोटाले (Paddy purchase scam) में उत्तर प्रदेश सरकार (State Government) ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में सहकारिता विभाग (cooperative Department) के पांच अधिकारियों समेत 12 कार्मिक निलंबित कर दिए गए हैं. खरीद केंद्र प्रभारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के आदेश भी दिए हैं. धान खरीद में हुआ था घोटाला, 7 क्रय केंद्र ब्लैक लिस्टेड बता दें कि लखीमपुर खीरी में साल 2019-20 में धान खरीद में घोटाला हुआ था. इस संबंध में 7 क्रय केंद्र ब्लैक लिस्टेड कर दिए गए हैं. इसके साथ ही प्रभारियों पर FIR के निर्देश दिए गए हैं. मामले में सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक को भी दायित्व निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में ट्रांसफर करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.More Related News
