
धर्म के प्रतीक झंडे पर विवाद: शहर में लागू धारा 144, सभी कॉलेज और स्कूल रहे बंद
Zee News
कवर्धा में रविवार को धर्म की प्रतीक झंडे को चौक में लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच उपजे विवाद ने शहर में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है. जिसे जल्द से जल्द सुलझाने और शहर में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए जिला प्रशासन ने शहर में 144 धारा लागू कर दी है.
सतीश तंबोली/कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में रविवार को धर्म की प्रतीक झंडे को चौक में लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच उपजे विवाद ने शहर में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है. जिसे जल्द से जल्द सुलझाने और शहर में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए जिला प्रशासन ने शहर में 144 धारा लागू कर दी है. साथ ही आज जिले के सभी स्कूल कॉलेज कोचिंग और आंगनबाड़ी केंद्रों को भी पूर्णता बंद करने के निर्देश दे दिए गए.
आज दोपहर में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई. जिसमें सभी समुदाय राजनीतिक जनप्रतिनिधि और पत्रकारों को बुलाकर नगर में शांति व्यवस्था के लिए अपील की गई. बैठक में शामिल सभी समुदाय के लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी, साथ ही इस घटना की पुरजोर विरोध किया और जिला प्रशासन को शहर में शांति कायम करने में अपनी पूरी-पूरी भागीदारी निभाने की बात कही.
