
धर्मांतरण रैकेट में बड़ा खुलासा: 14 राज्यों में चल रहा था धर्म परिवर्तन का धंधा
Zee News
धर्मांतरण रैकेट में बड़ा खुलासा हुआ है. 14 राज्यों में चल रहा था धर्म परिवर्तन का धंधा चल रहा था. सूत्रों ने दावा किया है कि मददगारों की लिस्ट में सांसद बदरुद्दीन अजमल का नाम भी शामिल है.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (यूपी) में धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी मौलानाओं को रिमांड पर लेकर एटीएस की टीम ने फिर पूछताछ शुरू कर दी है. इस मामले में रोज नए खुलासे और सबूत सामने आ रहे है. यूपी के धर्मांतरण पर एडीजी ने बड़ा बयान दिया है. उनके मुताबिक 14 राज्यों यानी आधे हिन्दुस्तान में धर्म परिवर्तन का धंधा चल रहा था. जिसमें सबसे ज्यादा महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा था.More Related News
