
धर्मांतरण का खेल: 22 साल का मन्नू यादव कैसे बन गया अब्दुल मन्नान?
Zee News
परिवार का कहना है कि जब उनका बेटा साल 2017 में जब वो 10वीं की पढाई कर रहा था. उस समय वो अपने दोस्त के साथ निज़ामुद्दीन के मरकज में गया था.
नई दिल्ली: धर्मातरण गैंग ने कैसे मूक बधिर लड़के का ब्रेन वाश उसके अंदर अपने परिवार और धर्म के खिलाफ जहर बोया, इसकी बानगी मिलती है दिल्ली के इस मामले से. जहां मन्नू यादव नाम के मूक बधिर युवक को अब्दुल मन्नान बना दिया गया. अब उसके माता पिता की एक ही ख्वाहिश है कि उनका बच्चा वापस घर जाए और फिर से मन्नू यादव बन जाए. यूपी एटीएस के खुलासे के बाद ज़ी न्यूज से बात कर इस परिवार ने अपनी आपबीती बताई है. परिवार का कहना है कि जब उनका बेटा साल 2017 में जब वो 10वीं की पढाई कर रहा था. उस समयवो अपने दोस्त के साथ निज़ामुद्दीन के मरकज में गया था. जब परिवार को इस बात की जानकारी मिली, तो परिवार ने उसे ऐसी जगहों पर जाने से मना किया. जिसके बाद वो मान गया था.More Related News
