
धरने पर बैठे किसानों में कोरोना से पहली मौत, टिकरी बार्डर पर 25 साल की महिला की संक्रमण ने ली जान
NDTV India
टिकरी बॉर्डर पर करीब 16 हजार किसान तो सिंघू बॉर्डर पर करीब आठ हजार किसान धरने पर बैठे हैं.
पिछले कई महीनों से केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे टिकरी बॉर्डर पर किसानों में शामिल एक 25 साल की युवा महिला की कोरोना की वजह से मौत हो गई. हरियाणा सरकार के मुताबिक जिस युवा महिला मोमिता की मौत हुई है, वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली थीं. बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रचार करने गए किसानों के साथ मोमिता थीं. वह किसानों के साथ टिकरी बॉर्डर पर धरने पर बैठी थीं. उनमें 26 अप्रैल को कोरोना के लक्षण दिखे थे.











