
धमाके से हिला लुधियाना कोर्ट परिसर, चारों ओर खून के छींटे
Zee News
धमाका इतना तेज था कि कोर्ट परिसर की दीवार गिर गई. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के सभी शीशे टूटकर बिखर गए. छत पर चारों ओर खून के छींटें बिखरे हैं.
लुधियाना: लुधियाना कोर्ट परिसर में तीसरे फ्लोर पर ब्लास्ट हुआ है. बताया जा रहा है कि इसमें एक शख्स की मौत हो गई है वहीं 6 लोग जख्मी है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है. धमाका किस चीज का था यह अभी साफ नहीं है. कोर्ट में वकीलों की हड़ताल चल रही है, इसलिए धमाके की जगह पर ज्यादा भीड़ नहीं थी.
धमाका इतना तेज था कि कोर्ट परिसर की दीवार गिर गई. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के सभी शीशे टूटकर बिखर गए. छत पर चारों ओर खून के छींटें बिखरे हैं. धमाके से इमारत को काफी नुकसान हुआ है. इमारत के काफी हिस्से टूटकर नीचे गिर गए हैं. बता दें कि माह की शुरुआत में दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में बम धमाका हुआ था.
More Related News
