
धनबाद में अपराधी बेखौफ! BCCL के कर्मियों पर 5 बम फेंक हुए फरार
Zee News
अपराधियों ने ऑउटसोर्सिंग प्रबंधक और बीसीसीएल एरिया 6 कुसुंडा कोलियरी के एजेंट की गाड़ी पर यह बम फेंका. हालांकि, गनीमत रही कि पांचों बम में से एक भी बम नहीं फटा.
Dhanbad: धनबाद में अपराधियों का हौसला बुलंद होते जा रहा है. इसी क्रम में अपराधियों ने दिन दहाड़े गोन्दुडीह ओपी क्षेत्र में एक के बाद एक 5 बम फेंक कर दहशत का माहौल बना दिया. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने दिन के साढ़े ग्यारह बजे गोन्दुडीह सीएचपी ईको रेस्टोरेंट पार्क में ट्रांसफार्मर के पास एक-एक कर पांच बम फेंके. दरअसल, अपराधियों ने ऑउटसोर्सिंग प्रबंधक और बीसीसीएल एरिया 6 कुसुंडा कोलियरी के एजेंट की गाड़ी पर यह बम फेंका. हालांकि, गनीमत रही कि पांचों बम में से एक भी बम नहीं फटा और गोन्दुडीह पीओ तुलेश्वर पासवान, आऊट सोर्सिंग ड्राइवरों और कर्मचारियों ने ईको पार्क की तरफ भाग कर किसी तरह से अपनी जान बचाई.More Related News
