
धनबाद के ADJ उत्तम आनंद हत्याकांड में फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, क्राइम सीन किया रीक्रिएट
Zee News
धनबाद में जस्टिस उत्तम आनंद हत्याकांड की जांच कर रही CBI की फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए.
Dhanbad: धनबाद में जस्टिस उत्तम आनंद हत्याकांड का चार्ज लेने के बाद CBI ने मामले की जांच तेज कर दी है. शनिवार को CBI की फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची और मौके का मुआयना किया और जरुरी सबूत जुटाए. CBI धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद हत्याकांड का पर्दाफाश करने में जुट गयी है. अपनी तरफ से मामले में केस दर्ज करने के बाद CBI मामले को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हो गयी है. शनिवार को दिल्ली से CBI की CFSL की एक टीम धनबाद पहुंची, और आते ही क्राइम सीन का मुआयना किया. फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए काफी देर तक कवायद की. इस दौरान पूरे इलाके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की गई. साथ ही घटना स्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएशन भी किया गया.More Related News
