
दो हसीना एक दीवानाः सहेलियों को एक ही लड़के से प्यार, फोन पर हुआ झगड़ा तो एक ने लगा ली फांसी
Zee News
दोनों सहेलियों के बीच बीती रात को फोन पर काफी देर तक नोकझोंक हुई थी.
नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के नोएडा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के थाना सूरजपुर क्षेत्र में 18 साल की एक लड़की ने प्रेम प्रसंग के एक मामले में सहेली से झगड़ होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लेकिन इस झगड़े की वजह जो सामने आ रही है वो थोड़ी हैरान और परेशान करने वाली है. दो हसीना एक दीवाना दरअसल, पुलिस के अनुसार लड़की और उसकी एक सहेली एक ही लड़के से दिल लगा बैठे थे. लेकिन इस इश्क के रिश्ते का असर दोस्ती पर पड़ने लगा था. दोनों सहेलियों में अक्सर उनके एक ही प्रेमी को लेकर झगड़े होते थे. लेकिन बीती रात को दोनों सहेलियों के बीच झगड़ा इस कदर आगे बढ़ा की उसमें से एक सहेली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.More Related News
