
दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर अनुप्रिया पटेल, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देंगी धार
Zee News
अनुप्रिया पटेल, पार्टी पदाधिकारियों से साथ विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक करेंगी. अलग-अलग बैठकों में पार्टी के विधायक, राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी और ज़िलाध्यक्ष समेत फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे. इस दौरान केंद्रीय मंत्री विधानसभा चुनाव 2022 के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगी.
संकल्प दुबे/लखनऊ: अपना दल (Apna Dal) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) आज से दो दिन तक लखनऊ में रहेंगी. अनुप्रिया पटेल, पार्टी पदाधिकारियों से साथ विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक करेंगी. अलग-अलग बैठकों में पार्टी के विधायक, राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी और ज़िलाध्यक्ष समेत फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे. इस दौरान केंद्रीय मंत्री विधानसभा चुनाव 2022 के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगी. अनुप्रिया पटेल को सौंपी जायेगी रिपोर्ट अपना दल के मध्य यूपी प्रभारी केके पटेल ने बताया कि उत्तर प्रदेश को चार भागों को बांटा गया था, जिसमें 4 टीमें बनाई गई थीं. यूपी के सभी जनपद के पदाधिकारियों की गहन समीक्षा कर ली गई है. रिपोर्ट अनुप्रिया पटेल को सौंपी जायेगी, जिस पर आज वो समीक्षा बैठक करेंगी.More Related News
