देहरादून: जनसंख्या नियंत्रण कानून पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने उठाए बीजेपी की नीयत पर सवाल
Zee News
उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड सरकार भी चाहती है कि प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बने. सरकार अब राज्य में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह ऐलान भी किया था कि प्रदेश में भी जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनेगा और उससे पहले एक समिति इसके हर पहलू पर अध्ययन करेगी.
कुलदीप नेगी/देहरादून: विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में उठ रहे जनसंख्या नियंत्रण कानून के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है. उत्तराखंड सरकार प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की दिशा में कसरत करने पर जुटी है तो कांग्रेस ने इसकी टाइमिंग पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए सरकार की नीयत पर सवाल उठाया है.