
देश में COVID के 41,831 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 541 मरीजों की मौत
NDTV India
देश में Covid के 41,831 नए मामले, 541 मरीजों की हुई मौत
देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में अप्रैल-मई की तुलना में तो काफी कमी आई है लेकिन, अब भी रोजाना 40 हजार से ज्यादा केस देशभर में रिपोर्ट हो रहे हैं. महाराष्ट्र, केरल समेत कुछ राज्यों में मामले बढ़ने से चिंताएं बढ़ गई हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में 41,831 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान यानी बीते 24 घंटे में 541 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है.










