
देश में Corona संक्रमण की सुनामी, 24 घंटे में सामने आए 3.79 लाख नए केस; 3645 लोगों की मौत
Zee News
Record Covid-19 Cases in India: पिछले 24 घंटे में भारत में 3 लाख 79 हजार 257 लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हुए है, जबकि इस दौरान 3645 लोगों की जान गई.
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. इस बीच भारत में कोविड-19 (Covid-19) के नए मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और पिछले 24 घंटे में 3.79 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जो महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक सर्वाधिक संख्या है. India reports 3,79,257 new cases, 3645 deaths and 2,69,507 discharges in the last 24 hours, as per Union Health Ministry केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में भारत में 3 लाख 79 हजार 257 लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हुए है, जबकि इस दौरान 3645 लोगों की जान गई. इसके बाद भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1 करोड़ 83 लाख 76 हजार 524 हो गई है, जबकि 2 लाख 4 हजार 832 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. Total cases: 1,83,76,524 Total recoveries: 1,50,86,878 Death toll: 2,04,832 Active cases: 30,84,814More Related News
