
देश में 16,326 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक्टिव केस 233 दिनों में सबसे कम
Zee News
बीते 24 घंटों में 17,677 संक्रमितों के ठीक होने से कुल रिकवर होने वालों की संख्या बढ़कर 3,35,32,126 हो गई है.
नई दिल्लीः भारत में शनिवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona Virus) के 16,326 नए मामले सामने आए, जबकि 666 लोगों की मौत हुई है. ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए हैं. कोरोना महामारी (Pandemic) के कारण देश में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,53,708 हो गई है.
17 हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक बीते 24 घंटों में 17,677 संक्रमितों के ठीक होने से कुल रिकवर होने वालों की संख्या बढ़कर 3,35,32,126 हो गई है. भारत की रिकवरी दर 98.16 प्रतिशत है, जो वर्तमान में मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है.
More Related News
