
देश में बढ़ी कोरोना की संक्रमण दर, सामने आए 40 हजार से ज्यादा नए मामले
Zee News
भारत में कोरोना के सक्रिय मामले चार लाख का आंकड़ा पार कर गए हैं और कुल 4,13,718 मामले हो गए हैं. भारत की रिकवरी दर वर्तमान में 97.35 प्रतिशत है.
नई दिल्ली: भारत ने सोमवार को पिछले 24 घंटों में 424 मौतों के साथ 41,134 नए कोविड मामले दर्ज किए. ये आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी किए हैं. भारत लगातार 36 दिनों से रोजाना 50,000 से कम नए मामले दर्ज कर रहा है. हालांकि, देश में रविवार की तुलना में ताजा कोविड मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है.More Related News
