
देश में बने Population Control Act, BJP के सांसद संजय सेठ ने उठाई मांग
Zee News
लोकसभा में बीजेपी के एक सांसद ने बढ़ती आबादी को देश के समक्ष गंभीर संकट बताते हुए केंद्र सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून (Population Control Act) बनाने की मांग की.
नई दिल्ली: लोकसभा में बीजेपी के एक सांसद ने बढ़ती आबादी को देश के समक्ष गंभीर संकट बताते हुए केंद्र सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून (Population Control Act) बनाने की मांग की. शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए बीजेपी (BJP) सांसद संजय सेठ ने कहा कि देश में बढ़ती आबादी बड़ा संकट बनती जा रही है. ऐसे में सरकार को देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार को देश में दो बच्चों की पॉलिसी (Population Control Act) लानी चाहिए. इस पॉलिसी में दो बच्चों से ज्यादा पैदा करने वालों पर सरकारी सुविधाएं देने और चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध का प्रावधान होना चाहिए. वहीं बीजू जनता दल ( BJD) सांसद अनुभव मोहंती ने देश में बढ़ते तलाक के मामलों का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि इसके कारण बच्चों की देखभाल के दायित्व से जुड़े मामले बढ़ते जा रहे हैं.More Related News
