
देश में कोरोना के 70,421 नए मामले सामने आए, 24 घंटे में 3921 लोगों की मौत
Zee News
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अपडेॉ आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 3,921 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,74,305 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 9,73,158 हो गई है,
नई दिल्लीः भारत में एक दिन में कोविड-19 के 70,421 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,95,10,410 हो गई. देश में 74 दिन बाद संक्रमण के इतने कम मामले सामने आए हैं. उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी करीब दो माह बाद, 10 लाख से कम हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी हुए आंकड़े केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अपडेॉ आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 3,921 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,74,305 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 9,73,158 हो गई है, जो कुल मामलों का 3.30 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 53,001 की कमी आई है.More Related News
