
देश की हर बेटी इस गांव में लेना चाहेगी जन्म, जानें ऐसा क्या है खास
Zee News
बाल विवाह नहीं होने पर गांव को मध्य प्रदेश सरकार ‘लाड़ली लक्ष्मी मित्र गांव’ घोषित करेगी. एक अधिकारी ने बताया कि इस टैग को प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायत को यह सुनिश्चित करना होगा कि लड़कियों का 100 प्रतिशत प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश हो, लड़कियों में किसी प्रकार का कुपोषण न हो और पिछले एक साल में उनके खिलाफ कोई अपराध न हुआ हो.
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर किसी गांव में पिछले एक साल में कोई बाल विवाह नहीं होता है और कुछ अन्य शर्तें भी पूरी की जाती है तो उस ग्राम को ‘लाड़ली लक्ष्मी मित्र’ गांव घोषित किया जाएगा. एक अधिकारी ने बताया कि इस टैग को प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायत को यह सुनिश्चित करना होगा कि लड़कियों का 100 प्रतिशत प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश हो, लड़कियों में किसी प्रकार का कुपोषण न हो और पिछले एक साल में उनके खिलाफ कोई अपराध न हुआ हो.
