
देशभर में कोविड-19 के 29,616 मामले आए, 290 की मौत
Zee News
पिछले 24 घंटों में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1,280 की वृद्धि हुई है. संक्रमण की दैनिक दर 1.86 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.99 प्रतिशत दर्ज की गई है.
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के 29,616 नए मामले आए. इसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,36,24,419 पर पहुंच गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,280 की वृद्धि होने से संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या 3,01,442 हो गई है.
4.46 लाख हुई मृतकों की कुल संख्या केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को सुबह आठ बजे तक जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, 290 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,46,658 हो गई है. उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.90 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.78 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है.
