
देवी-देवताओं की करोड़ों की मूर्तियां बरामद, कश्मीरी बिजनेसमैन जावेद शाह गिरफ्तार
Zee News
देवी पार्वती की एक मूर्ति उसके पास से बरामद की गई. जब्त की गई मूर्तियों में भगवान कृष्ण की बांसुरी बजाते हुए मूर्ती, दस सिर वाला रावण और अन्य प्राचीन वस्तुएं शामिल हैं.
चेन्नई: तमिलनाडु पुलिस की सीबी-सीआईडी की मूर्ति चोरी विंग, मामल्लापुरम से एक कश्मीरी व्यापारी जावेद शाह की गिरफ्तारी के बाद राज्य में एक वैश्विक मूर्ति चोरी रैकेट की जड़ों की तलाश में है.
शाह को मंगलवार को उनकी दुकान से 35-40 करोड़ रुपये की मूर्तियां जब्त करने के बाद गिरफ्तार किया गया था. तमिलनाडु पुलिस के आइडल विंग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) को मिली सूचना के बाद मंगलवार को दुकान से आठ प्राचीन वस्तुओं सहित 11 मूर्तियां जब्त की गईं.
More Related News
