
देवबंद के मौलवी के बिगड़े बोल- सही समय पर लड़कियों की शादी नहीं की तो वो पाप कर देंगी
Zee News
लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने के फैसले पर देवबंद के मौलवियों ने कहा, ऐसा लगता है कि फैसला जल्दबाजी में लिया गया है और इस पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए.
मुजफ्फरनगरः लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने के केंद्र सरकार के फैसले पर प्रसिद्ध इस्लामिक मदरसा दारुल-उलूम देवबंद के मौलवी ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि लड़कियों की शादी सही समय पर नहीं की तो वे पाप कर देंगी. इसलिए कम उम्र में उनकी शादी हो.
देवबंद के मौलवी मुफ्ती असद कासमी ने कहा, 'वे (सरकार) किसी की नहीं सुनते. अगर वे इसे कानून बनाना चाहते हैं, तो वे ऐसा करेंगे. लेकिन मैं यह बताना चाहूंगा कि अगर एक लड़का और एक लड़की ने सही समय पर शादी नहीं की, तो जोखिम है कि वे पाप कर सकते हैं. इसलिए, उनकी शादी कम उम्र में कर देनी चाहिए.'
More Related News
