
देर रात Munawwar Rana के घर UP Police की छापेमारी, बिना नोटिस के आने और बदसलूकी का आरोप
Zee News
मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने इलज़ाम लगाया है कि पुलिस 28 जुलाई को उनके भाई पर हुई फायरिंग का हवाला देकर बिना किसी नोटिस के छापेमारी की.
लखनऊ: UP Police ने मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) के घर पिछले देर रात छापा मारा. मुनव्वर राणा के परिजनों ने पुलिस पर बिना किसी नोटिस के घर में घुसने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पुलिस की इस कार्रवाई से वे हैरान हैं. मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने कमिश्नरेट पुलिस पर इलज़ाम लगाया है कि देर रात 100 से ज्यादा पुलिस अहलकार उनके घर में अचानक घुस गए. साथ ही, उन्होंने घर की महिलाओं और बच्चों का फोन छीन लिया और परेशान किया. मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने इलज़ाम लगाया है कि पुलिस 28 जुलाई को उनके भाई पर हुई फायरिंग का हवाला देकर बिना किसी नोटिस के छापेमारी की. सुमैया ने फेसबुक लाइव कर इस छापेमारी का वीडियो शेयर किया.More Related News
