
दूसरी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी, जानिए क्या है खास बातें
Zee News
बैठक में ब्राजील के राष्ट्रपति जाइर बोलसोनारो, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा उपस्थित रहेंगे. इस बैठक में अफगानिस्तान की ताजा स्थिति पर चर्चा होने की उम्मीद है.
नई दिल्लीः PM Modi ने गुरुवार को डिजिटल माध्यम से पांच देशों के समूह ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, चीन, भारत और दक्षिण अफ्रीका) के सालाना शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे. यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में दी. भारत वर्ष 2021 में ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है. ये राष्ट्र प्रमुख रहेंगे मौजूद इस बैठक में ब्राजील के राष्ट्रपति जाइर बोलसोनारो, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा उपस्थित रहेंगे. इस बैठक में अफगानिस्तान की ताजा स्थिति पर चर्चा होने की उम्मीद है. पीएमओ के मुताबिक भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, न्यू डेवलपमेंट बैंक के अध्यक्ष मार्कोस ट्रॉयजो, ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल के अस्थायी अध्यक्ष ओंकार कंवर और ब्रिक्स विमेन्स बिजनेस एलायंस की अस्थायी अध्यक्ष डॉ. संगीता रेड्डी इस मौके पर शिखर सम्मेलन में उपस्थित राजाध्यक्षों के सामने अपने-अपने दायित्वों के तहत साल भर में किये काम काम का ब्योरा प्रस्तुत करेंगे.More Related News
