)
दुश्मन पर पैनी नजर! DRDO ने शुरू किया 'नेत्रा Mk II' का काम, AESA एंटीना के लिए निकाला बड़ा टेंडर
Zee News
DRDO Netra Mk II: नेत्रा Mk II का विकास भारतीय वायुसेना के लिए एक निर्णायक बदलाव लाएगा, जिससे हवाई क्षेत्र में भारत की ताकत और भी अधिक मजबूत होगी. यह विमान अग्रिम मोर्चे पर लंबी दूरी की हवाई निगरानी करेगा, जिससे दुश्मन के किसी भी मिसाइल या हवाई हमले का पता बहुत पहले ही लग जाएगा. जिससे इंडियन एयरफोर्स किसी भी मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने में बढ़त हासिल होगी.
DRDO Netra Mk II: इंडियन एयरफोर्स को जल्द ही एक ऐसा देसी हथियार मिलने वाला है. जिसे जंग के मैदान में आंख और कान मान जाता है. यानी यह ऑपरेशन के दौरान दुश्मन की हर गतिविधि पर नजर रखने के साथ-साथ, हलचल को भी पकड़ सकता है. इसी कड़ी में, भारत के हवाई निगरानी और नियंत्रण कार्यक्रम में एक बड़ा डेवलपमेंट हुआ है. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी DRDO ने 'नेत्रा Mk II' प्रोजेक्ट के लिए एक महत्वपूर्ण टेंडर जारी किया है. यह टेंडर एक्टिव एंटीना एरे मेटालिक स्ट्रक्चर के लिए जारी किया गया है, जो इस विमान का मुख्य सेंसर होगा. नेत्रा Mk II एक स्वदेशी एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C) विमान है, जो मौजूदा नेत्रा सिस्टम का एडवांस वर्जन होगा और भारतीय वायुसेना की हवाई निगरानी क्षमता को कई गुना बढ़ाएगा.
