)
दुश्मन के ड्रोनों का लेजर से होगा अंत! भारत ने फ्रांस से खरीदा HELMA-P सिस्टम, मच्छरों की तरह गिरेंगे आसमानी खिलौने
Zee News
HELMA-P Laser India: यह एक उन्नत लेजर आधारित हथियार है. जिसे CILAS ने विकसित किया है. यह मिसाइल या गोली की तरह गोला-बारूद का इस्तेमाल नहीं करता है. बल्कि तेज ऊर्जा वाले लेजर बीम के जरिए ड्रोन के सेंसर, बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को निशाना बनाकर उन्हें नष्ट कर देता है.
HELMA-P Laser India: भारत ने फ्रांस की कंपनी CILAS S.A. के साथ HELMA-P लेजर काउंटर-ड्रोन सिस्टम खरीदने का समझौता किया है. यह एक हाई-एनर्जी डायरेक्टेड-एनर्जी हथियार है. इसे दुश्मन के ड्रोन को पहचानने और उन्हें नष्ट करने के लिए तैयार किया गया है. इस सिस्टम को भारत के मल्टी-लेयर एयर डिफेंस नेटवर्क में शामिल किया जाएगा, इससे सैन्य ठिकानों, सीमा चौकियों की सुरक्षा और मजबूत होगी.
More Related News
