)
दुश्मनों के छक्के छुड़ा देगा ये जेट पावर्ड स्वार्म ड्रोन, इंडियन एयरफोर्स को मिला 150 किमी दूर तक हमला करने वाला हथियार!
Zee News
भारतीय वायु सेना को स्वार्म ड्रोन की पहली खेप मिली है. जिसे वेदा एरोनॉटिक्स ने डेवलप किया है. 150 किमी से अधिक रेंज वाला यह जेट-पावर्ड ड्रोन आधुनिक युद्ध में सटीक और एकसाथ कई लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम है.
Indian Air Force Drone: भारतीय वायु सेना के हाथ एक ऐसा ड्रोन लगा है, जो करीब 150-200 किमी की रेंज में दुश्मन को एक झटके में नेस्तनाबूद कर देगा. इस ड्रोन की सबसे बड़ी खासियत है कि यह पूरी तरह स्वेदशी है. बता दें,नोएडा स्थित रक्षा स्टार्टअप वेदा एरोनॉटिक्स प्राइवेट लिमिटेड (VAPL) ने भारतीय वायु सेना (IAF) को ‘सुरेशास्त्र Mk1’ ड्रोनों की पहली खेप डिलीवर कर दी है. यह जेट-पावर्ड, कैटापल्ट-लॉन्च्ड स्वार्म ड्रोन 150 किमी से अधिक दूरी तक सटीक हमला करने में सक्षम है. रक्षा विशेषज्ञों ने इसे आत्मनिर्भर भारत मिशन के लिए अहम कदम माना है.
More Related News
