)
दुश्मनों के खिलाफ तैयारी में DRDO का बड़ा कदम, इंडियन एयरफोर्स पाक-चीन के फाइटर जेट्स को यूं करेगी परास्त
Zee News
IAF News: DRDO द्वारा निजी उद्योगों, स्टार्टअप्स और शिक्षा जगत के सहयोग से स्वदेशी रक्षा तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए स्थापित TEDF ने भारतीय वायुसेना की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए एक रियूजेबल HEAT के विकास को प्राथमिकता दी है.
High-Speed Expendable Aerial Target: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अपने प्रौद्योगिकी विकास कोष (TEDF) के तहत एक स्वदेशी रियूजेबल हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट (HEAT) के डिजाइन, विकास और निर्माण हेतु एक महत्वाकांक्षी पहल शुरू की है. लड़ाकू विमानों के प्रोफाइल का अनुकरण करने के उद्देश्य से शुरू की गई यह अत्याधुनिक परियोजना, भारतीय वायु सेना (IAF) और सतह से हवा में मार करने वाले निर्देशित हथियार (SAGW) प्रणालियों की हथियार परीक्षण, रडार ट्रैकिंग और युद्ध प्रशिक्षण में क्षमताओं को बढ़ाएगी.
More Related News
