)
दुबई में रूसी Su-57E पर भारत की नजर, हुई 'स्टील्थ अपग्रेड' की बात; क्या पीछे छूटा F-35?
Zee News
Su-57E Russia fighter jet: रूस ने भारतीय वायुसेना के लिए Su-57E को कई घातक मिसाइलों के साथ ऑफर किया है. वहीं, इस जेट को दुनिया के सामने पेश करने की वजह भी, भारत जैसे अपने पुराने और बड़े रक्षा पार्टनर को लुभाने के लिए है. वहीं, रूस ने इस जेट की स्टील्थ क्षमता में बड़े अपग्रेड किए हैं, जो इसे भारत के लिए एक बेहतर विकल्प बना सकते हैं.
Su-57E fighter jet: भारतीय वायुसेना इस वक्त 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान की तलाश में है. इसके लिए दो प्रमुख दावेदार रूसी Su-57 और अमेरिकी F-35 हैं. दोनों ही अपनी ताकत के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं. हालांकि, भारत का रूस से डिफेंस डील का इतिहास बेहद पुराना है. ऐसे में Su-57 की डील फाइनल होने के ज्यादा कयास लगाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में, रूस का सबसे एडवांस फिफ्थ-जनरेशन का फाइटर जेट सुखोई Su-57E इन दिनों दुबई पहुंचा हुआ है. जहां दुबई एयरशो में आकर्षण का केंद्र बन गया है. आपको बता दें, Su-57E इस जेट का एक्सपोर्ट वर्जन है. तो ऐसे में आइए इसके मायने और ताकत को आसान भाषा में समझते हैं.
